बरुईपुर लिंचिंग मामले में CPI(M) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाहेक अली गिरफ्तार

feature-top

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद भड़की हिंसक भीड़ द्वारा एक स्थानीय निवासी (इंद्रजीत मंडल) की पीट-पीट कर की गई हत्या (मॉब लिंचिंग) और बड़े पैमाने पर की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण 24 परगना जिला पुलिस ने रविवार रात स्थानीय माकपा (CPI-M) नेता और विधानसभा चुनाव लड़ चुके लाहेक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लाहेक अली इस हिंसा और लिंचिंग के मुख्य संदिग्धों में से एक हैं और उन पर भीड़ को भड़काने का आरोप है।


feature-top