कतर के 'फादर अमीर' के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

feature-top

भारत सरकार ने कतर के पूर्व शासक (फादर अमीर) शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में एक दिवसीय राष्ट्रीय (राजकीय) शोक की घोषणा की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, शोक के प्रतीक के रूप में आज देश भर में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा जहाँ यह नियमित रूप से फहराया जाता है, साथ ही आज के दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।


feature-top