छ.ग : राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर विधानसभा सदन स्थगित, विपक्ष ने करी CBI जांच की मांग

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर इस संवेदनशील विषय पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। विपक्ष ने इस पूरे मामले में भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया।


feature-top