प्रशांत किशोर ने घोषित की ₹96 करोड़ से अधिक की व्यक्तिगत संपत्ति

feature-top

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे (Affidavit) के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास व्यक्तिगत रूप से करीब ₹96 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। यदि उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास और बेटे की कुल संपत्ति को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा ₹208 करोड़ से अधिक का हो जाता है। इस घोषित संपत्ति में देश के विभिन्न शहरों में अपार्टमेंट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और बिहार के रोहतास में एक बंद पड़ी राइस मिल भी शामिल है। 


feature-top