रायपुर : शेख समी उर रहमान ने SECR के नए CPRO का पदभार किया ग्रहण

feature-top

भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) का पदभार संभाल लिया है। रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल सहित पूरे SECR जोन में मीडिया, जनसंचार और रेलवे की विकासात्मक योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने की मुख्य जिम्मेदारी अब उन पर होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने डिजिटल माध्यमों के उपयोग और त्वरित सूचना तकनीक के जरिए यात्री सुविधाओं तथा रेलवे की उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है।


feature-top