सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद की जमानत रखी बरकरार

feature-top

चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई (CBI) की उस याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें लालू यादव की जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि लालू प्रसाद यादव को जमानत मिले काफी लंबा समय बीत चुका है, इसलिए इस आदेश में अब किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं बनता है। इसके साथ ही अदालत ने संबंधित हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि इस मामले से जुड़ी अपीलों पर आगामी छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी कर ली जाए।


feature-top