रायपुर : BJP विधायक पुरंदर मिश्रा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर FIR दर्ज

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से विधायक के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया। इस मामले की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


feature-top