होर्मुज जहाज हमला : भारत ने ईरानी उप-राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध

feature-top

होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास दो व्यापारिक तेल टैंकरों (मोंबासा और अल बहिया) पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत और छह अन्य भारतीयों के घायल होने पर भारत सरकार ने सख्त कूटनीतिक रुख अपनाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में ईरान के उप-राजदूत (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी को तलब कर इस घटना पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


feature-top