पंजाब : BJP नेता के 'वोट डिलीट' बयान पर कांग्रेस ने EC से करी कार्रवाई की मांग

feature-top

पंजाब में राजनीतिक विवाद तब शुरू हो गया जब BJP की स्टेट सेक्रेटरी और दीनानगर विधानसभा सीट की इंचार्ज रेणु कश्यप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्लिप में, कश्यप को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, "SIR करवाओ, 20,000-25,000 वोट डिलीट करवाओ, और अपना MLA चुनवाओ।" कांग्रेस ने इस बयान को लोकतंत्र की हत्या और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग (EC) से मुलाकात कर वीडियो सौंपते हुए संबंधित नेता के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।


feature-top