कॉकरोच का विरोध राहुल की गैरमौजूदगी और बीजेपी सरकार की बेपरवाही के बीच फंसा

feature-top

नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले और देश की शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का आंदोलन अब दोतरफा राजनीतिक खींचतान के बीच फंस गया है। युवाओं के इस अनूठे व्यंग्यात्मक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन और उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। आंदोलनकारी जहां एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार की बेरुखी से नाराज हैं, वहीं संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की शारीरिक अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं


feature-top