महाराष्ट्र : NCP गुटों के नेताओं की CM फडणवीस से मुलाक़ात, विलय की अटकलें तेज

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की आहट सुनाई दे रही है। सत्ताधारी एनसीपी के नेताओं (प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे) के साथ-साथ शरद पवार गुट (NCP-SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से देर रात अलग-अलग मुलाकातें की हैं। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या शरद पवार नीत एनसीपी का एक बड़ा धड़ा या पूरी पार्टी केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल होने की तैयारी कर रही है। 


feature-top