मुंगेली : रोड निर्माण में लापरवाही करने पर पंचायत सचिव निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में सीसी (CC) रोड निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस निर्माण कार्य में आ रही गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों ने 'सीएम हेल्पलाइन' में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने निलंबन का यह कड़ा आदेश जारी किया है।


feature-top