छ.ग विधानसभा : नकटी कार्रवाई मामले में भारी बवाल, आसंदी के फैसले के खिलाफ गर्भगृह में उतरा विपक्ष

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में रायपुर के नकटी गांव में हुई हालिया बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा जमकर गूंजा। प्रश्नकाल के तुरंत बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताते हुए सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया और इस पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष (आसंदी) ने नियमों का हवाला देते हुए विपक्ष के इस स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। प्रस्ताव खारिज होते ही विपक्षी सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन के गर्भगृह (वेल) में उतर आए, जिसके चलते सदन की कार्यवाही में भारी गतिरोध पैदा हो गया।


feature-top