भारत-UK डील से किसानों और MSME उद्योगों को मिलेगा बड़ा बूस्ट : PM मोदी

feature-top

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) और सामाजिक सुरक्षा समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक "महत्वपूर्ण क्षण" करार दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह समझौता हमारे साझा संकल्पों को हकीकत में बदलेगा, जिससे भारत के किसानों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) और नए उद्यमियों को यूके के बड़े बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी। 


feature-top