राहुल गांधी के कार्यक्रम की मंजूरी रद्द होने पर कांग्रेस आक्रामक, BJP पर कायरता का आरोप

feature-top

देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति अचानक रद्द किए जाने और आयोजन की सामग्री ले जा रहे ट्रकों को रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून में उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की धामी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के बीच उनके संदेश से बुरी तरह डरी हुई है l


feature-top