गुजरात : जैश के 5 और आतंकी गिरफ्तार, टाइम बम की साजिश नाकाम

feature-top

गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाटन जिले से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 5 और संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है l पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी और सुनसान इलाकों में कच्चे बमों के ट्रायल ब्लास्ट भी किए थे l टाइम बम का परीक्षण पूरी तरह असफल रहा. इस मॉड्यूल के पहले गिरफ्तार हुए 8 आरोपियों से मिले सुराग के बाद एटीएस ने यह बड़ी छापेमारी की, जिससे राज्य में किसी बड़ी आतंकी साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया गया है l


feature-top