दिल्ली दंगा मामला : शरजील इमाम की जमानत याचिका पर पुलिस को HC का नोटिस

feature-top

2020 दिल्ली दंगा मामले के तहत दर्ज UAPA केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद शरजील ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जहां उनके वकीलों ने दलील दी है कि वे पिछले लगभग छह वर्षों से जेल में हैं और ट्रायल में लगातार देरी हो रही है। अदालत ने पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। 


feature-top