राजस्थान : जैसलमेर में सुरक्षा कारणों से हटाए गए अवैध मस्जिद और मदरसे

feature-top

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा बेदखली नोटिस पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद, जैसलमेर जिला प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में बड़ी कार्रवाई की है। भारी सुरक्षा बल के साथ नाचना, तनोट और शाहगढ़ जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया गया, जिसके तहत सरकारी जमीन पर बनीं छह अवैध मस्जिदों और उनसे संबद्ध मदरसों के ढांचों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बिना किसी धार्मिक भेदभाव के की गई है। 


feature-top