यूपी : शिवसेना ने सावन में ज्ञानवापी के अंदर नमाज पर रोक लगाने की अपील करी

feature-top

उत्तर प्रदेश शिवसेना (शिंदे गुट) ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा है। शिवसेना का कहना है कि सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें लाखों शिवभक्त और कांवड़िए वाराणसी पहुंचते हैं। पार्टी का तर्क है कि इस संवेदनशील समय के दौरान मस्जिद परिसर में नमाज पढ़े जाने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और उनका ध्यान विचलित होता है। संगठन ने समानता की बात रखते हुए यह भी दलील दी है कि जब माता श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की अनुमति नहीं है, तो सावन के दौरान वहां नमाज पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।


feature-top