बलौदा बाजार हिंसा केस : क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

feature-top

बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई हिंसा, पथराव और आगजनी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है l राज्य सरकार ने उन्हें इस हिंसा का 'मुख्य साजिशकर्ता' (किंगपिन) बताया था, लेकिन अदालत में इसके पक्ष में पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए जा सके l सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जमानत खारिज करने के पुराने आदेश को रद्द करते हुए अमित बघेल और सह-आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है l


feature-top