जम्मू-कश्मीर के डोडा में इंटरनेट प्रतिबंद

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में गोलीबारी की घटना में एक आम नागरिक की मौत और दो अन्य के घायल होने के बाद इंटरनेट सर्विस रोक दी गई हैं। PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने जांच की मांग की है, गोलीबारी के हालात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

30 साल के आरिफ़ हुसैन की मौत के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, स्थानीय लोगों ने ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भद्रवाह सबडिवीजन के गुंडोह में हुई इस घटना में हुसैन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


feature-top