CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इससे पहले एजुकेटर और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर बड़े-बड़े दावों और जवाबी दावों के बीच डिपके का यह ऐलान आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक्टिविस्ट को उनकी सेहत से जुड़े दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत ले जाया गया, जबकि CJP ने दावा किया कि स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया और वांगचुक को जंतर-मंतर से ज़बरदस्ती ले जाया गया।


feature-top