मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को दी मंजूरी

feature-top

मध्य प्रदेश में 'एक देश, एक कानून' की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। भोपाल के पास ऐतिहासिक स्थल जगदीशपुर में आयोजित इस विशेष कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मंजूरी के बाद अब इस विधेयक को राज्य विधानसभा के आगामी पांच दिवसीय मानसून सत्र के पहले ही दिन पटल पर रखा जाएगा।


feature-top