राज्यसभा सांसदों के वेतन-भत्तों पर 2 साल में खर्च हुए 262 करोड़ रुपये

feature-top

पिछले दो वर्षों के दौरान राज्यसभा सांसदों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं पर सरकारी खजाने से कुल 262 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस भारी-भरकम राशि में सांसदों की बेसिक सैलरी के साथ-साथ उनके दैनिक भत्ते, यात्रा खर्च और चिकित्सा जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। जनता के पैसे से सांसदों पर होने वाले इस बड़े खर्च के आंकड़े सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी खर्चों और जनप्रतियनिधियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा तेज हो गई है। 


feature-top