'आज़ादी के बाद बंगाल में ऐसा राजनीतिक बदलाव पहले कभी नहीं हुआ': अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के बाद से बंगाल में जो बदलाव देखा गया है, वैसा राजनीतिक बदलाव कहीं और नहीं देखा गया। उन्होंने 'अमूल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट' के तहत दही बनाने वाले प्लांट की आधारशिला रखते हुए राज्य की बीजेपी सरकार की तारीफ़ की।

शाह ने पूर्वी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से हावड़ा में बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन प्लांट की आधारशिला वर्चुअली रखी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।


feature-top