खैरागढ़ : कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 दिग्गज कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल

feature-top

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पंचायत गातापार जंगल में कांग्रेस संगठन में बड़ी टूट देखने को मिली है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के 10 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता व जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाया और तिलक लगाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा कैडर-बेस्ड संगठन है जहां हर एक कार्यकर्ता को बराबरी का मान-सम्मान और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।


feature-top