4 भारतीय नाविकों की हत्या पर भारत ने रूसी राजदूत को जारी किया समन

feature-top

भारत ने रूसी चार्ज डी'अफेयर्स (CDA) को तलब किया और यूक्रेन के तट पर गिनी बिसाऊ के झंडे वाले एक व्यापारी जहाज पर सवार चार भारतीय नाविकों की हत्या पर कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पदस्थ रूसी राजदूत को समन भेजकर तलब किया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने रूसी अधिकारियों से इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों को सख्त सजा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस जवाब मांगा है।


feature-top