बीजापुर जेल को मिला 'जिला जेल' का दर्जा, अधिसूचना जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बीजापुर जेल को आधिकारिक रूप से राज्य की 'जिला जेलों' की सूची में शामिल कर लिया है। इस फैसले से बीजापुर में बंदियों के रख-रखाव, न्यायिक प्रक्रियाओं और जेल सुरक्षा में व्यापक सुधार आएगा। साथ ही अब गंभीर मामलों के बंदियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित करने की निर्भरता भी कम होगी।


feature-top