दिल्ली : लोधी कॉलोनी मकान में भीषण आग, मां-बेटियों समेत 3 की दर्दनाक मौत

feature-top

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें फंसकर एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 


feature-top