'बिना स्टेटहुड के 370 का कोई वजूद नहीं' : उमर अब्दुल्ला का महबूबा मुफ्ती पर पलटवार

feature-top

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की ओर से अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे की बहाली की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिल जाता, तब तक धारा 370 की बहाली की बात करना पूरी तरह अर्थहीन है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासनिक अधिकार और राज्य का दर्जा बहाल कराना प्राथमिक प्राथमिकता है, उसके बाद ही किसी अन्य संवैधानिक अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सकती है। इस बयान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।


feature-top