जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग आतंकि हमले में पुलिसकर्मी शहीद, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

feature-top

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देते हुए एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हमलावरों ने बेहद करीब से पुलिस जवान पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद सेना और पुलिस के संयुक्त बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 


feature-top