"बदनाम करने की घिनौनी साजिश!"— फर्जी पेंशन के आरोपों पर भड़कीं CPI(M) नेता पी के श्रीमती, कराएंगी FIR

feature-top

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की केंद्रीय समिति की सदस्य और पूर्व सांसद पी के श्रीमती ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे सोशल मीडिया कैंपेन पर कड़ा ऐतराज जताया है l एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहद भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूब चैनलों और ऑनलाइन पोर्टल्स पर उनके खिलाफ बेहद घृणित और झूठा प्रचार किया जा रहा है l

उन्होंने साफ किया, "मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैं किसी दिवंगत विधायक की पत्नी के रूप में पेंशन उठा रही हूँ. यह दुष्प्रचार मेरी 50 साल की सार्वजनिक और बेदाग छवि को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है l मैं इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हूँ और मानहानि का कानूनी मुकदमा भी लड़ूंगी।" 


feature-top