'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' : प्रदर्शनकारियों को धमकी देने वाला मुंबई पुलिस का जवान निलंबित

feature-top

मुंबई में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली हरकत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों को खुलेआम 'ड्रग्स केस में फंसा देने' की धमकी देने वाले मुंबई पुलिस के एक जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जवान की इस गुंडागर्दी और धौंसपट्टी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की भारी फजीहत हो रही थी, जिसके बाद खाकी की छवि बचाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।


feature-top