सुप्रीम कोर्ट की ज्ञानवापी याचिकाकर्ता पर सख्त टिप्पणी : 'धैर्य रखें, तुरंत सुनवाई संभव नहीं'

feature-top

हिंदू पक्ष ने सावन के महीने में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सीलबंद वुजुखाना क्षेत्र के अंदर विशेष प्रार्थना की अनुमति मांगी थी l "थोड़ा सब्र रखें। बहुत सारे मामले अभी पेंडिंग हैं।" यह बात सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से कही, जिसने सावन के पवित्र महीने में वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए इलाके में मौजूद कथित शिवलिंग पर पूजा करने की इजाज़त मांगी थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने पिटीशन पर सुनवाई करते हुए वकील विष्णु शंकर जैन से कहा, "यह इस तरह की प्रार्थना का समय नहीं है।"


feature-top