बंगाल बॉर्डर फोर्स के जवान ने 2 साथियों की हत्या करी

feature-top

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान ने मालदा जिले के बैष्णबनगर में BSF कैंप में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो साथी जवान मारे गए। इस चौंकाने वाली घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

BSF सूत्रों के मुताबिक, दो जवानों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी जवान पर एक साल पहले भी अपने साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगा था और उसे BSF कानून के तहत सजा मिली थी। वह सजा कुछ दिन पहले खत्म हो गई थी, जिसके बाद यह नई घटना हुई।

BSF की 119वीं और 71वीं बटालियन का हेडक्वार्टर मालदा के बिधाननगर में है। शिवम मिश्रा ने कथित तौर पर वहीं अपने साथियों पर फायरिंग की। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।


feature-top