पेपर लीक : एंटी-चीटिंग कानून होगा और सख्त

feature-top

नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त निर्देश के बाद सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में कड़े संशोधन करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, आज (24 जुलाई) होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सजा की अवधि और जुर्माने की राशि को काफी हद तक बढ़ाने वाले ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी जा सकती है। 


feature-top