बॉम्बे HC ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक ट्रायल के लिए 2 स्पेशल कोर्ट बनाए

feature-top

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में एग्जाम पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक ट्रायल के लिए नागपुर और औरंगाबाद में दो स्पेशल कोर्ट तय किए हैं। यह फैसला एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक से निपटने के लिए एक नया कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के वादे के एक दिन बाद आया है।


feature-top