NEET धांधली पर बिफरा सुप्रीम कोर्ट; केंद्र से कहा- अस्थायी रास्ते छोड़ें, परीक्षा प्रणाली में करें स्थायी सुधार!

feature-top

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। देश के शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, "अगर परीक्षा के आयोजन में 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई है, तो उसे पूरी तरह से स्वीकार कर सुधारा जाना चाहिए। इसे ऐसे ही नहीं चलने दिया जा सकता।"

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एस.वी.एन. भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने परीक्षा की शुचिता (Sanctity) बनाए रखने पर जोर दिया और साफ किया कि छात्रों की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


feature-top