कोरबा : कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची भगदड़

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें और धुएं का काला गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हादसे की वजह और नुकसान का आंकलन अभी बाकी है, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।


feature-top