नारायणपुर : जवानों ने खोज निकाला नक्सलियों का गुप्त डंप, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

feature-top

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों के एक गुप्त डंप को खोज निकाला। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और घातक उपकरण बरामद किए गए हैं। जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली वारदात की आशंका टल गई है। इलाके में सुरक्षाबल लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। 


feature-top