तमिलनाडु के मंदिर में चंदे की चोरी, 8 अधिकारी व कर्मचारी निलंबित

feature-top

अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चंदे की हेराफेरी के मामलों के बाद अब तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित अरुलमिगु कोनियाम्मन मंदिर में भी दान पेटी के पैसों के गबन का मामला सामने आया है। 15 जुलाई को चंदे की गिनती के दौरान हुंडी से दान की राशि चोरी करने और प्रशासनिक लापरवाही बरतने के आरोप में मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों समेत 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


feature-top