AIMIM चीफ ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश को दिया गठबंधन का प्रस्ताव

feature-top

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। ओवैसी ने विपक्षी दलों को आगाह करते हुए कहा कि अगर वे भाजपा को हराने के लिए एकजुट नहीं हुए, तो चुनावी नतीजों के बाद पछताने या "बाद में रोने" से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा को रोकने के लिए उनका दल साथ मिलकर लड़ने को तैयार है, इसलिए विपक्षी दल मुस्लिम मतों और नेतृत्व को नजरअंदाज करने की भूल न करें। 


feature-top