PM मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई-लेवल टास्क फोर्स गठन का किया ऐलान

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक-संचालित बनाने के उद्देश्य से इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पेपर लीक और धांधली से मुक्त बनाना तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग से सुधार लागू करना है। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस समिति की सिफारिशों के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी। 


feature-top