ऋषिकेश का 40 साल पुराना राम झूला दिसंबर तक बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

feature-top

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मुनि की रेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने वाला करीब 40 साल पुराना ऐतिहासिक 'राम झूला' पुल सुरक्षा कारणों और ओवरहॉलिंग के चलते इस साल दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पुल के पायों (पिलर) और सस्पेंडर्स वायर को बदलने का व्यापक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मानसून और पिछले वर्षों में आई बाढ़ के कारण जर्जर हो चुके इस प्रसिद्ध सस्पेंशन ब्रिज के बंद होने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।


feature-top