छ.ग : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया राजनीतिक मजबूरी

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) दीपक बैज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि देशभर में नीट (NEET) परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों और युवाओं के उग्र आंदोलन के बाद ली गई राजनैतिक मजबूरी है। बैज ने इसे राहुल गांधी के लगातार दबाव और युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत करार देते हुए केंद्र सरकार पर असफलताओं को छिपाने का आरोप लगाया।


feature-top