ओडिशा : किताबों में गड़बड़ी पर नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करी

feature-top

ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गंभीर गलतियों और गड़बड़ियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवीन पटनायक ने इसे सीधे तौर पर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए ओडिशा के शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती और इसकी पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए।


feature-top