बिहार : तेजस्वी यादव ने NEET मामले में सरकार को दी सख्त चेतावनी

feature-top

NEET परीक्षा धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार ने NEET अभ्यर्थियों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) तुरंत वापस नहीं लीं, तो पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तेजस्वी ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और धांधली छिपाने का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। 


feature-top