असम : बाढ़ संकट में विधायकों ने दान किया एक महीने का वेतन

feature-top

असम में कुदरत के कहर बाढ़ से जूझ रही जनता की मदद के लिए राज्य विधानसभा के सदस्यों ने बड़ा कदम उठाया है। रायजोर दल (अखिल गोगोई की पार्टी) के विधायकों को छोड़कर असम के सभी राजनीतिक दलों के विधायकों ने बाढ़ राहत कोष (CMRF) में अपना एक महीने का वेतन दान करने का वादा किया है। रायजोर दल के इस फैसले से अलग रहने पर राज्य में सियासी बहस छिड़ गई है, जहां विरोधी दल इसे असंवेदनशीलता बता रहे हैं, वहीं रायजोर दल ने सरकारी राहत प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।


feature-top