त्विशा शर्मा केस : गिरिबाला सिंह और बेटे की कस्टडी 11 अगस्त तक बढ़ी

feature-top

भोपाल की कोर्ट ने त्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी 11 अगस्त तक बढ़ा दी। CBI ने कोर्ट को बताया कि उसे अभी भी गवाहों से पूछताछ करनी है और इसलिए, आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में ही रहना चाहिए। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 11 अगस्त तक जेल में रहेंगे। इससे पहले, 14 जुलाई को भोपाल की कोर्ट ने इस मामले में उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन बढ़ाकर 28 जुलाई तक कर दी थी।


feature-top