कांकेर : मनरेगा घोटाले में 8 पूर्व पंचायत अफसरों पर चार्जशीट दाखिल

feature-top

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हुए भारी भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा कानूनी एक्शन हुआ है। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार और शासकीय राशि के गबन के आरोपी 8 पूर्व पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। इन अफसरों पर फर्जी मास्टर रोल तैयार करने, निर्माण कार्यों में हेराफेरी करने और सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का संगीन आरोप है।


feature-top